छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी, महिलाओं के चेहरों पर खुशी
Shantanu Roy
7 Aug 2026 11:08 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी किए जाने के बाद जिले की हितग्राही महिलाओं में खुशी का माहौल है। योजना के तहत प्राप्त एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले की हितग्राही तेज कुमारी, मंजू रजवाड़े, पुनिया प्रजापति, शहनाज बेगम (सोहागपुर), गणेश्वरी प्रजापति (रामनगर), मेनका रजवाड़े तथा लता केंवट (रामनगर) ने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
हितग्राही महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदने, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद तथा परिवार की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करेंगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि से अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाएंगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वासी बनाया है। हर माह मिलने वाली सहायता राशि से छोटे-छोटे आर्थिक कार्यों के लिए सहयोग मिलता है महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘‘विष्णु भैया‘‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





