छत्तीसगढ़

आइसक्रीम दुकान में गंदगी मिलने पर 3000 रुपये जुर्माना

Shantanu Roy
22 May 2025 7:56 PM IST
आइसक्रीम दुकान में गंदगी मिलने पर 3000 रुपये जुर्माना
x
छग
Raipur. रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 की टीम ने स्वच्छता को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर नगर स्थित बाबी आइसक्रीम दुकान पर गंदगी पाए जाने के कारण 3000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई जनशिकायत के आधार पर की गई, जिसमें दुकान में गंदगी होने की सूचना मिली थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जोन 5 के आयुक्त खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम माणिकपुरी ने मौके पर अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में गंदगी की पुष्टि हुई।


जिसके आधार पर स्थानीय जनशिकायत को सही पाया गया। जोन कमिश्नर के आदेश पर दुकान के संचालक पर तत्काल 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सभी खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। जनता से अपील की गई है कि वे यदि कहीं भी गंदगी या अस्वास्थ्यकर स्थितियां देखें तो तत्काल नगर निगम को सूचना दें।
Next Story