छत्तीसगढ़

कांग्रेस के 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

Nil dhankar
20 Jun 2023 7:25 AM IST
कांग्रेस के 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी
x
छग

राजिम। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देर शाम राजिम के करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। ये सभी कार्यकर्ताओं ने जनपद सदस्य को निष्कासित किए जाने से नाराज थे। दरअसल, कुछ दिन पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद सदस्य संतोष सेन को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया था। उन पर चक्काजाम में अपने पार्टी के खिलाफ नारे लगाने का आरोप था। कहा गया था कि पार्टी के विधायक और मंत्री के खिलाफ उन्होंने नारे लगाए हैं। अब उनके समर्थन में 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story