छत्तीसगढ़

पुलिस थाने में खड़ी 30 गाड़ियां जलकर खाक, आग लगने से मचा हड़कंप

Nilmani Pal
20 April 2023 10:27 AM GMT
पुलिस थाने में खड़ी 30 गाड़ियां जलकर खाक, आग लगने से मचा हड़कंप
x

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना परिसर में भीषण आग लग गई। धू-धू करके वहां खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक के बाद एक दो पहिया वाहन जलकर आग का गोला बनते चले गए। हालांकि कुछ देर बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

दरअसल, भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलकर तबाह हो गए। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। हालांक दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह क्या है, इस पर जांच कर रही है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story