छत्तीसगढ़

कांग्रेस को पार्टी के 30 कार्यकर्ताओ ने दिया जोर का झटका, बीजेपी में शामिल

Nil dhankar
23 April 2023 4:36 PM IST
कांग्रेस को पार्टी के 30 कार्यकर्ताओ ने दिया जोर का झटका, बीजेपी में शामिल
x

बीजापुर। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 30 सक्रिय कार्यकर्ताओ ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी के लिए बता दे कि सभी कार्यकर्ता मुसालूर पंचायत के हैं। पुर्वमंत्री महेश गागड़ा ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया है। सभी ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर पार्टी छोड़ा है।

बता दें कि छग में साल 2023 में विस चुनाव होना है. बीते कुछ दिनों से बीजेपी लगतार कांग्रेस पर हमला कर रही है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story