छत्तीसगढ़

ओडिशा से लाया जा रहा 30 बोरी अवैध धान पकड़ाया...रायगढ़ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Admin2
20 Jan 2021 7:15 AM GMT
ओडिशा से लाया जा रहा 30 बोरी अवैध धान पकड़ाया...रायगढ़ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
x

सीमावर्ती राज्य ओडिशा से अवैध रूप से लाया जा रहा 30 बोरी धान बीती रात रायगढ़ जिले के लारा (पुसौर) चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। यह धान एक पिकअप में भरकर लाया जा रहा था। वाहन में धान भरे होने की सूचना चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा गठित खाद्य एवं मंडी विभाग के कर्मचारियों की टीम को दी गई। जांच पड़ताल के दौरान धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आने पर वाहन सहित धान के जब्ती कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में धान उपार्जन की अवधि में सीमावर्ती राज्यों से धान के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य का सीमावर्ती जिला है। अन्य राज्यों से धान अवैध रूप से रायगढ़ जिले में न आ सके इसकी रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन मे चेकपोस्ट से आने जाने वाले माल वाहकों की जांच पड़ताल की जा रही है। बीते 18 जनवरी को रात्रि गस्त के दौरान लारा (पुसौर) चेकपोस्ट में ड्यूटीरत कर्मचारियों के द्वारा एक पिकअप वाहन सीजी 13 एल 6923 में संदिग्ध पाये जाने पर इसकी सूचना संयुक्त जांच टीम का दी गई। वाहन में 30 बोरी यानि कुल 12.00 क्ंिवटल धान भरा पाया गया। वाहन चालक बिज्जू गुप्ता ने पूछताछ करने पर ओडिशा राज्य के ग्राम पिथिण्डा जिला-झारसुगुड़ा से धान लाने की बात स्वीकार की। प्रतिबंधित अवधि में धान का अवैध परिवहन के मामले में धान को वाहन सहित वाहन जब्त कर थाना पुसौर को सुपुर्द कर दिया गया है।

Admin2

Admin2

    Next Story