
x
छत्तीसगढ़
Ambikapur अंबिकापुर: ग्राम भिट्ठीकला के पास हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की असामयिक मृत्यु ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "अंबिकापुर के ग्राम भिट्ठीकला के पास हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
अंबिकापुर के ग्राम भिट्ठीकला के पास हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 5, 2026
शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को…
घटना में घायल महिला को समुचित और बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। हादसे के कारणों की जांच के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए उपायों पर भी ध्यान केंद्रित किया है।
Next Story





