छत्तीसगढ़

3 टाइल्स कारीगरों की हुई मौत, अज्ञात वाहन से टकराई बाइक

Nil dhankar
19 Jan 2023 10:16 AM IST
3 टाइल्स कारीगरों की हुई मौत, अज्ञात वाहन से टकराई बाइक
x

रायगढ़। खरसिया के नजदीक कुनकुनी में हाइवे पर वेदांता कोल साइडिंग के नजदीक बाइक के बेकाबू होकर अज्ञात वाहन से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक बेकाबू हुई और पास से गुजर रहे भारी वाहन से टक्कर लगी। आसपास के लोग घायलों को एम्बुलेंस से नजदीक के चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

यहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल घायल का हाल जानने के लिए चपले अस्पताल पहुंचे। रायगढ़ से सक्ती के बीच हाइवे पर हादसे रुक नहीं रहे हैं। बता दें कि बाइक पर खरसिया छोटे मुड़पार का यशवंत पटेल (30), सक्ती गढ़गोढ़ी का हरि पटेल (25) और परसकोल का राकेश पटेल (21) और तुलेश्वर पटेल सवार थे। चारों युवक टाइल्स कारीगर थे। ये काम के बाद खरसिया लौट रहे थे। हादसे में यशवंत, हरि और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। तुलेश्वर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। ये लोग सक्ती-खरसिया की ओर से चपले काम के लिए आए हुए थे।

Next Story