मोबाइल का दुकान तोड़कर 3 चोरों ने कार में लाखों का सामान रखा, पड़ोसी ने चोरी का वीडियो बनाया

भिलाई. भिलाई शहर में चोरों के हौसले किस तरह बुलंद है, चोरी के इस लाइव फुटेज से आपको अंदाजा लग जाएगा. मोबाइल का दुकान तोड़कर 3 चोरों ने कार में लाखों का सामान लाद लिया. चोरों का इतने में भी मन नहीं भरा. एक दुकान में चोरी करने के बाद पास के ही दूसरे दुकान की ओर बढ़े. चोरी के लिए दूसरे मोबाइल दुकान को निशाना बनाया. दूसरे मोबाइल दुकान में भी शटर तोड़ने लगे. एक चोर कार में बैठा रहा. एक चोर आसपास की निगरानी करने लगा. तीसरा चोर हाथ में लोहे का बड़ा सा सब्बल लेकर मोबाइल दुकान का शटर तोड़ने लगा. शटर नहीं टूटने पर तीनों चोर पहुंचे और शटर तोड़ने में मदद करने लगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





