छत्तीसगढ़
40 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार
Nilmani Pal
5 April 2022 9:54 AM GMT
![40 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार 40 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/05/1575188-untitled-21-copy.webp)
x
अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस ने आज 40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरों को पकड़ा है। आरोपियों को उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। चोरों के पास से पुलिस ने 4.5 लाख रुपए सहित लाखों के सोना-चांदी की ज्वेलरी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस ने आज 40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ और मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। तीनों चोर अम्बिकापुर कोतवाली थाना और गांधी नगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। चोरों पर कुल चोरी के 36 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 458 ग्राम सोना, 2.50 किलो चांदी और 4.5 लाख रुपए कुल 30 लाख से अधिक रुपए का सामान जब्त किया है।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)
Nilmani Pal
Next Story