छत्तीसगढ़
दुर्ग में उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 April 2026 7:42 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना खुर्शीपार पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 9 किलो 500 ग्राम गांजा, नगदी और मोबाइल सहित 5 लाख 19 हजार 100 रुपए की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्शीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित श्री राम मंदिर के पास एक मकान में कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा 12 हजार 100 रुपए नगद और 2 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 32 हजार रुपए है, भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल जब्ती 5 लाख 19 हजार 100 रुपए की हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करते थे। पुलिस ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 20(बी) और 27 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन राना (26 वर्ष) और प्रमोद राणा (28 वर्ष), दोनों निवासी चिंचेड थाना तूसरा जिला बलांगीर (उड़ीसा), तथा दुर्गा अम्मा (65 वर्ष) निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना खुर्शीपार पुलिस और ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनसहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Tagsदुर्ग पुलिस कार्रवाईगांजा तस्करीउड़ीसा से गांजा सप्लाईखुर्शीपार थानाACCU टीमNDPS एक्ट9.5 किलो गांजा जब्तदुर्ग क्राइम न्यूजमादक पदार्थ कार्रवाईछत्तीसगढ़ पुलिसDurg Police actionGanja smugglingGanja supply from OrissaKhursheedpur Police StationACCU teamNDPS Act9.5 kg Ganja seizedDurg Crime NewsDrug actionChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





