छत्तीसगढ़

बस स्टैंड से 3 तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख का गांजा जब्त

Nilmani Pal
26 Oct 2021 2:01 PM GMT
बस स्टैंड से 3 तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख का गांजा जब्त
x

रायपुर। गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड में कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर बातचीत करने का प्रयास करने पर तीनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू निवासी जालौन (उ.प्र.), प्रदीप यादव निवासी टीमकगढ़ (म.प्र.) एवं यशवंत यादव निवासी झांसी (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को कोण्डागांव से लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 156/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू पिता सुरेश कुमार यादव उम्र 26 साल निवासी तिरही बम्बा मुहल्ला थाना कालकी जिला जालौन (उ.प्र.)।

02. प्रदीप यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम भदरई पोस्ट बारी भदरई उदयपुर थाना लिधौरा जिला टीमकगढ़ (म.प्र.)।

03. यशवंत यादव पिता रामेश्वर प्रसाद यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम बोरई पोस्ट सदौल बड़गांव झांसी बडा़गांव थाना बरखा सागर जिला झांसी (उ.प्र.)।



Next Story