छत्तीसगढ़

एम्स में मिला 3 सीनियर और 33 इंटर्न डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Deepa Sahu
6 Jan 2022 6:25 PM IST
एम्स में मिला 3 सीनियर और 33 इंटर्न डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच अब राजधानी रायपुर के 33 इंटर्न कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन सीनियर डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में इंटर्न और सीनियर डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हड़कंप मच गया। सभी को इंटर्न को हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है। एम्स प्रबंधन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।


Next Story