
x
छत्तीसगढ़.
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। 3 लाख की इनामी महिला नक्सली मासे माड़वी के साथ ही दो लाख की इनामी रामबती उर्फ संध्या कुंजाम भी शामिल है। समर्पित नक्सलियों में 1 लाख का इनामी नक्सली देवा उर्फ नरेश भी शामिल है। सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है।
बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों की तरफ से प्रदेश में लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। इन्ही कार्रवाई के चलते कई नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





