छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

Nil dhankar
20 Jun 2022 2:29 PM IST
राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा
x

रायपुर। राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मध्य प्रदेश के देवास में 16 से 22 जून तक प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें रायपुर के रुद्र सिंह ने बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं कोराबा की श्रुति साहू और मिशा सिंधु ने गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं प्रतियोगिता में कुछ खिलाड़ियों के मुकाबले खेले जाने हैं। पदकों की संख्या बढ़ सकती है।

रविवार को रुद्र प्रताप सिंह ने असम के खिलाड़ी को 17 वर्ष आयु वर्ग 81 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में हराकर कर राज्य को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाया। दूसरा स्वर्ण कोरबा की मिशा सिंधु 17 वर्ष आयु में 51 किग्रा वजन वर्ग ने बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराकर जीता। वहीं तीसरा स्वर्ण पदक कोरबा की ही श्रुति साहू 13 वर्ष आयु में 36 किग्रा वजन वर्ग में तमिलनाडु की खिलाड़ी को हराकर दिलाया।

Next Story