छत्तीसगढ़

3 खिलाड़ियों की जगदलपुर में मौत, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी

Nil dhankar
18 Jan 2026 12:09 PM IST
3 खिलाड़ियों की जगदलपुर में मौत, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी
x
छग

जगदलपुर। शहर से लगे कालीपुर इलाके में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर कालीपुर के तालाब में पलट गई। आपको बता दें, कार में कुल सात युवक सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कालीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित थी। मैच जीतने के बाद सभी युवक जश्न मनाने जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे वे मनीष को घर छोड़ने शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तालाब के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे पानी में जा गिरी।

हादसे में भावेश नागे और शेखर नागे कार से बाहर नहीं निकल पाए और पानी में दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष नेवर किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। उसे तुरंत महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कार चला रहा युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गया, जबकि अन्य युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। तीनों मृतक युवक 25 से 30 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं।

Next Story
null