छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर

Admin2
12 March 2021 10:42 AM IST
एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। 4 महिने की मासुम की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका अंबिकापुर में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित माता कर्मा चौक में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं हादसे में चार महीने की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई है। मरने वालों में एक पिता, माता, और ढाई साल का बीटा शामिल है।

Next Story