छत्तीसगढ़

कोण्डागांव में 3 लोगों की मौत, सीएम ने उनके परिजनों को 4-4 लाख की सहायता देने की घोषणा की

Nilmani Pal
18 July 2023 6:52 AM GMT
कोण्डागांव में 3 लोगों की मौत, सीएम ने उनके परिजनों को 4-4 लाख की सहायता देने की घोषणा की
x

मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।

Next Story