छत्तीसगढ़
CG में 3 लोगों की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका
jantaserishta.com
15 May 2023 11:35 AM IST

x
मचा कोहराम.
जांजगीर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देशी शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आशंका जताया जा रहा है कि शराब में जहर मिला हुआ था। इस वजह से तीनों की मौत हुई। हैरानी की बात ये है कि मृतकों में एक सेना का भी जवान शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन मृतकों ने गांव के एक व्यक्ति से शराब खरीदकर सेवन किया था। शराब पीने के बाद तीनों की हालब बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





