छत्तीसगढ़

3 लोगों की मौत, अलग-अलग जगहों में हुआ हादसा

Nil dhankar
1 April 2023 9:44 AM IST
3 लोगों की मौत, अलग-अलग जगहों में हुआ हादसा
x
छग

जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही में दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. जबकि दूसरी घटना मरवाही की है. इस हादसे में दो शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.पेंड्रा में हुआ हादसा: पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव का रहने वाला भवन सिंह पोर्ते अपने भांजे को अक्ति का घड़ा देने दमदम गांव गया था. वह, लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास वापस कुदरी गांव आ रहा था. भवन मोटरसाइकिल से जैसे ही कोटमी के पास पहुंचा. तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. भवन को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान भवन सिंह पोर्ते की मौत हो गई.

दूसरा मामला मरवाही का है. मरवाही में तेज बारिश हुई. मरवाही थाना क्षेत्र के चिचगोहना गांव के रहने वाले दो लोग संतोष रजक और आदित्य रजक बाइक से मरवाही आए हुए थे. बारिश में अपने बाइक से चिचगोहना गांव जाने के लिए ये दोनों निकले थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन के साथ बाइक की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का पहिया निकल कर बाहर आ गया. हादसे में बाइक सवार संतोष रजक और आदित्य रजक की मौके पर ही मौत हो गई.

Next Story