छत्तीसगढ़

जनपद उपाध्यक्ष समेत 3 लोग अरेस्ट, कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला करने का आरोप

Admin2
25 July 2021 11:30 AM GMT
जनपद उपाध्यक्ष समेत 3 लोग अरेस्ट, कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला करने का आरोप
x
छत्तीसगढ़

सरगुजा। विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले के मामले में लुण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंहदेव समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों पर विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले का आरोप है। सभी 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह शनिवार की रात बलरामपुर से अंबिकापुर आ रहे थे, इसी दौरान बंगाली चौक के पास अज्ञात लोगों ने विधायक की फालो वाहन को रोककर उनकी चाबी छीन ली थी और वाहन में सवाल जवानों के साथ गाली गलौच की साथ ही वाहन में तोड़फोड़ की थी।

Next Story