छत्तीसगढ़

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर

Nil dhankar
9 Jan 2025 12:19 PM IST
सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
x

रायपुर। सुकमा-बीजापुर जिले सीमा पर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुकमा-बीजापुर सीमा को नक्सली बटालियन का कोर इलाका माना जाता है।

इस इलाके में कई बड़े नक्सली सक्रिय है। नक्सलियों की मौजूदगी की इनपुट के बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। जवानों की इस संयुक्त टुकड़ी में DRG, कोबरा STF, CRPF के जवान शामिल है।

सूत्रों की मानें तो नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। कई नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

Next Story