छत्तीसगढ़
बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में 3 नक्सली ढेर, सीएम साय ने दी बधाई
Nil dhankar
12 Jan 2025 1:41 PM IST

x
रायपुर। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पर सीएम विष्णुदेव साय नजर बनाए हुए है। सीएम ने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। बस्तर संभाग में शांति एवं खुशहाली की स्थापना हेतु डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है।
Next Story





