छत्तीसगढ़

महिला समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

Admin2
23 Feb 2021 4:32 PM IST
महिला समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
x

बीजापुर जिले के डीआरजी और सीआरपीएफ 85 बटालियन जवानों को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने एक महिला सहित तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। जवानों ने तीनों नक्सलियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट,डकैती,आगजनी सहित अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी और सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जवानों ने गंगालूर, उसूर, तररेम थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली जवानों को देखकर बाइक में भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा।


Next Story