छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस, 3 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 Jan 2025 10:52 AM IST
पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
> 3 हिरासत में भी.
Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की पुलिस तलाश कर रही है. दावा है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
फूटा पत्रकारों का गुस्सा
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद बस्तर के पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है. नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर पत्रकार हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. चक्काजाम की वजह से नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story