छत्तीसगढ़
राजकुमार कॉलेज के पास पर्स स्नेचिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
Shantanu Roy
3 Jun 2025 6:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर सड़क पर चलते राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पर्स स्नेचिंग की एक घटना में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राजधानी के व्यस्तम क्षेत्रों में बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है। घटना 31 मई 2025 की सुबह लगभग 7:30 बजे की है, जब प्रार्थिया किरण अग्रवाल स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं।
जैसे ही वे राजकुमार कॉलेज के पास पहुँचीं, स्कूटी में सवार तीन युवकों ने तेज़ी से उनका पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पर्स में सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, नगदी राशि, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। इस घटना से घबराई महिला ने तत्काल थाना आजाद चौक पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 149/25 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जांच में तेजी लाई गई।
CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
घटना की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी गई। आरोपियों द्वारा प्रयुक्त वाहन की पहचान के लिए सघन प्रयास किए गए, जिसमें अंततः सफलता मिली। जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर आरोपी अरमान हसन, शेख तौहिद और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया। तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध को स्वीकार कर लिया।
जप्ती और बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कूटी (वाहन क्रमांक CG 04 LJ 8330), नगद राशि ₹2,900, एटीएम कार्ड, पर्स, सैमसंग मोबाइल फोन, पावर बैंक सहित कुल ₹80,000 मूल्य का सामान जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी
अरमान हसन, पिता नूर हसन, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन चौक, लोधी पारा, गौरी चौरा के पास, थाना गंज रायपुर।
शेख तौहिद, पिता शेख असलम, उम्र 19 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा, नूरजहां प्राइम के पीछे, थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय
इस पूरे ऑपरेशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। एण्टी क्राइम यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, आरक्षक राकेश पांडे, टीकम साहू, अभिषेक सिंह और शिवम द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, थाना आजाद चौक से प्रधान आरक्षक आनंद देवलहरे ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





