छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 3 पुरुष और 3 महिला गिरफ्तार, सुसाइड केस में पुलिस ने की कार्रवाई

Nilmani Pal
27 March 2023 2:07 AM GMT
एक ही परिवार के 3 पुरुष और 3 महिला गिरफ्तार, सुसाइड केस में पुलिस ने की कार्रवाई
x
छग का मामला

दुर्ग। भिलाई में हुए पूनम गुप्ता सुसाइड केस के सभी आरोपियों को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव की फटकार के बाद छावनी पुलिस ऐक्शन मोड में आई। फिर आनन फानन में शनिवार देर रात 6 आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ पूनम और उसके परिजनों को न्याय मिला है।

सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केनाबांध बौरीपारा गांव निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी पूनम गुप्ता (23 साल) का विवाह भिलाई महात्मा गांधी नगर कैंप 2 निवासी अनिल गुप्ता के साथ किया था। उनका विवाह 17 अप्रैल 2022 को सामाजिक रीति रिवाज से सामाजिक सम्मेलन में में हुआ था।

शादी के बाद जैसे ही पूनम भिलाई गई, ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने पूनम को मारा पीटा, भूखा प्यासा रखा। बेटी होने के बाद घर से निकाल दिया। उनकी रोज रोज की प्रताड़ना से पूनम इतनी तंग आ गई कि उसने 15 मार्च 2023 की रात अपने ऊपर 5 लीटर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

Next Story