छत्तीसगढ़

कपड़ा दुकान में 3 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने किया पार

Nil dhankar
22 Jun 2022 3:10 PM IST
कपड़ा दुकान में 3 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने किया पार
x

कोण्डागांव। कपड़े की दुकान में चोरो ने सोमवार की देर रात धावा बोल दिया. चोरों ने करीब 50 हजार नगदी समेत 3 लाख की चोरी की है. खास बात ये रही कि दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का पूरा सिस्टम भी चोर अपने साथ ले उड़े. मामले की जानकारी देते नगर में मुख्य मार्ग पर शुक्ला बाड़ा में स्थित कपड़े की दुकान दहिया कलेक्शन के संचालक मनोज दहिया ने बताया कि मंगलवार को दुकान बंद रहती है. लेकिन साफ-सफाई करने जब वह मंगलवार की दोपहर को दुकान पहुंचे तो उसने दुकान की हालत देखकर अंदाजा लगा लिया कि चोरी हुई है. दुकान का मुआयना करने पर उसने देखा कि छत के ऊपर दरवाजे का कांच टूटा हुआ है.

उन्होंने बताया कि चोरों ने काउंटर में रखा लगभग 50 हजार नगदी रुपये और 2.50 लाख से ज्यादा के सामान के साथ, दुकान में लगे 13 सीसीटीवी कैमरे और सारे सिस्टम को पार कर दिया है. आसपास देखने पर यह समझ आया कि दुकान के बाजू में ही निर्माणाधीन मकान की छत पर लोहे की सीढ़ी लगाकर चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई हैं.

Next Story