छत्तीसगढ़

मकान मालिक के घर हुई 3 लाख की चोरी, किराएदार गायब

Nilmani Pal
12 Feb 2022 7:25 AM GMT
मकान मालिक के घर हुई 3 लाख की चोरी, किराएदार गायब
x
रायपुर से बड़ी खबर

रायपुर। राजधानी में शुक्रवार को जहां एक ओर पुलिस चोरी के मामलों को राजफाश कर रही थी, वहीं दूसरी ओर दिन दहाड़े चोर ने लाखों के जेवर उड़ा दिए। गुढि़यारी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के घर से तीन लाख 50 हजार की चोरी हुई है।

गुढि़यारी थाना के राम नगर चौकी इलाके में चोरी की वारदात हुई। उमा नायडू गाेकुल नगर निवासी ने चारी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी मकान किराए पर देकर अपना जीवन यापन करती। शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे के च्वाइंस सेंटर जयंती भवन में कुछ काम से गई थी। जब वापस आई तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी से चोरी कर ले गए। चोर अलमारी के ड्राज में रखे सोने के दो हार, तीन सोने की चेन, एक सोने के पेंडल, तीन जोड़ी सोने का कान का लटकन, एक सोने की अंगूठी, दो नग सोने की चूड़ी चुरा ले गया। इसके अलावा 20 हजार रुपये नगदी चुरा ले गया। चोरी की घटना के बाद से किराएदार अभिषेक मित्रा गायब है। उसने अपना फोन भी बंद कर रखा है। महिला को किराएदार पर ही चाेरी करने का शक है। थाने में किराएदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

Next Story