छत्तीसगढ़

CG: 3 चाकूबाज गिरफ्तार, कब्जे से घातक हथियार बरामद

Nil dhankar
18 July 2024 9:14 AM IST
CG: 3 चाकूबाज गिरफ्तार, कब्जे से घातक हथियार बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर bilaspur news । कोतवाली क्षेत्र स्थित लाइफ केयर अस्पताल के पास चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। Kotwali Police आरोपित युवक पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए हैं। पुलिस ने आराेपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ युवक मोहर्रम के जुलुस के पास चाकू और धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं।

chhattisgarh news सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुनैद हुसैन(20), अनम हुसैन(18), निवासी लाइफकेयर अस्पताल के पास और अमन हुसैन(18) निवासी हटरी चौक जूना बिलासपुर को पकड़ लिया। युवकों के कब्जे से तीन धरादार हथियार मिले हैं। कोतवाली थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि युवकों को पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story