छत्तीसगढ़

शहीद हुए घायल 3 DRG जवान

Nilmani Pal
2 May 2026 3:19 PM IST
शहीद हुए घायल 3 DRG जवान
x

रायपुर। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। शनिवार सुबह फोर्स कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान बिछाई गई आईईडी (IED) को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ।

मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों को तत्काल रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए कांकेर रवाना किया गया है।

DRG के ये जवान शहीद हुए

सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर)

कृष्णा कोमरा (कॉन्स्टेबल)

संजय गढपाले (कॉन्स्टेबल)

बस्तर IG बोले- सूचना के आधार पर चल रहा था अभियान

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों आईईडी निष्क्रिय किए जा चुके हैं, लेकिन आज आईईडी डिफ्यूज करते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

Next Story