छत्तीसगढ़

3 युवतियों की मौत, कुचलकर ट्रेलर वाहन फरार

Nil dhankar
20 Oct 2024 12:43 PM IST
3 युवतियों की मौत, कुचलकर ट्रेलर वाहन फरार
x
छग

सक्ती। जिले से एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवतियों की मौके पर मौत हो गई। इधर हादसे के बाद से ट्रेलर का ड्राइवर फरार है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना मुक्ताराजा बाराद्वार की है। बता दें जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ही सुबह जैजैपुर थाने के दतौद चौक में एक बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर हो गई। मृतक सुराजी चंद्रा ठूठी का रहने वाला है। इस खबर पर लगातर अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story