छत्तीसगढ़

मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी, 3 परिवारों ने ईसाई धर्म को नकारा

Nil dhankar
16 Nov 2025 4:51 PM IST
मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी, 3 परिवारों ने ईसाई धर्म को नकारा
x
छग

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कोडकुर्से क्षेत्र के कराकी गांव में तीन परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म अपना लिया है। रविवार को गांव में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इन परिवारों का स्वागत किया गया।

धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन एवं पूजा सम्पन्न कर इन परिवारों ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वे अब हिंदू धर्म का पालन करेंगे। ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे और उन्होंने परिवारों के इस निर्णय का स्वागत किया।

गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पारंपरिक ढंग से इन परिवारों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Next Story