छत्तीसगढ़

विकास से दूर है 3 दर्जन गांव, प्रशासन को जगाने हुई विशाल बैठक

Nil dhankar
8 Oct 2024 11:57 AM IST
विकास से दूर है 3 दर्जन गांव, प्रशासन को जगाने हुई विशाल बैठक
x

गरियाबंद Gariaband News। मैनपुर ब्लॉक के राजा पड़ाव क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायत के अधीन 40 छोटे बड़े गांव मौजूद है, इन गांव मे पुल-पुलिया समेत शिक्षा और स्वास्थ्य की अधूरी व्यवस्था से ग्रामीण नाराज हैं. कई वर्षों के मांग के बाद बात नहीं बनी तो अब युवाओं ने संगठित होकर मोर्चा खोल दिया है. Mainpur Block

माह भर पहले ही अंबेडकर वादी युवा संगठन का गठन किया गया है, इसमें प्रभावित 40 गांव के युवा नेतृत्व शामिल है. इसी संगठन के नेतृत्व में रविवार को गोना में विशाल बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम और जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में हुआ. जिसमें विगत 30 सितंबर को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा अब तक क्या कदम उठाया गया है, उसकी जानकारी लेने बुधवार को ग्रामीणों का जंबो प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यालय पहुंचेगा.


Next Story