छत्तीसगढ़

मां का दूध नहीं पी पा रहा था 3 दिन का नवजात, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर दी राहत

jantaserishta.com
28 Jan 2023 8:16 AM IST
मां का दूध नहीं पी पा रहा था 3 दिन का नवजात, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर दी राहत
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: जिला अस्पताल में 3 दिन के मासूम बच्चे को मां का दूध पीने में समस्या आ रही थी। इसका कारण यह था कि बच्चा जन्म से कटे फटे होंठ वाला था। इतने छोटे बच्चे का बच्चे की सर्जरी अभी संभव नहीं थी लेकिन फीडिंग नहीं होने की वजह से उसके लिए काफी दिक्कतें थी। माता मूकबधिर है तथा पिता मानसिक रूप से विकलांग है ऐसे में बच्चे के सरवाइवल के लिए तुरंत निर्णय लिया गया की इसकी फीडिंग के लिए होंठों के पास फीडिंग प्लेस तैयार किया जाए। अब इस फीडिंग प्लेस के माध्यम से बच्चा 6 महीने तक दूध पी सकेगा। इसके बाद कटे फटे होंठ की सर्जरी कर दी जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बच्चे का ट्रीटमेंट कर रही डॉक्टर रेणु जायसवाल ने बताया कि इतने छोटे बच्चे में फीडिंग प्लेस लगाना काफी बारीक काम होता है लेकिन यह सफलतापूर्वक हो पाया। अब बच्चा आसानी से फीड कर सकेगा। जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इस कार्य के लिए डॉ जायसवाल और टीम को सिविल सर्जन डॉ शर्मा ने बधाई दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने भी जिला अस्पताल की टीम को बधाई दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story