
x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा में पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव की लापरवाही की वजह से एक बार फिर 3 मवेशियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम भटचौरा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांछी योजना गौठान में पंचायत की लापरवाही की वजह से बेजुबान मासूम जानवरों को खुले आसमान के नीचे रखा गया है। यही वजह रही कि लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण गौठान के अंदर 3 मवेशियों की मौत हो गई।
एक तरफ राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम छत्तीसगढ को समृद्ध बनाने प्रयास कर रही है, जिससे ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही मवेशियों को भी अच्छी तरह से रखा जा सके, लेकिन धरातल में पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण योजना सिर्फ कागजों में दिखाई दे रही है।
घटना के बारे में जब ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो, उन्होंने बताया कि गौठान में समिति बनी हुई है, लेकिन कोई ध्यान नही देता है, इसलिए गांव के ही लोग मवेशियों की देख रेख़ करते है, जो प्रतिदिन गौठान में मवेशियों की देख रेख के लिए अपने बच्चो को भेजते है जो गौठान समिति और पंचायत की उदासीनता को दर्शाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





