छत्तीसगढ़

3 लड़के भालू हमले में घायल, लौट रहे थे डैम से घर

Nil dhankar
16 Jan 2023 5:14 PM IST
3 लड़के भालू हमले में घायल, लौट रहे थे डैम से घर
x
छग

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं का आतंक लगातार जारी है। जिले में भालुओं ने कुम्हारी डेम से नहाकर घर वापस आ रहे तीन लड़कों पर हमला कर दिया। भालुओं के हमले से 2 लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए एक बच्चे को मामूली चोट आई। भालुओं के हमले में एक लड़के शिवराज गम्भीर रूप से घायल हुआ है, उसके सिर पर गम्भीर चोटों के निशान हैं। उसे सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला सचराटोला बीट का है।

भालुओं के हमले में घायल बच्चों का नाम शिवराज, उमेश और परसराम है। भालुओं के हमले से इनमें से एक बच्चे को मामूली चोट आई, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। भालुओं के हमले में बच्चा शिवराज गम्भीर रूप से घायल हुआ, सिर पर गम्भीर चोटों के निशान हैं। भालुओ के इस हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।


Next Story