छत्तीसगढ़

सरस्वती नगर में 3 सटोरिया गिरफ्तार, 16 नग स्मार्टफोन जब्त

Nilmani Pal
2 April 2025 5:50 PM IST
सरस्वती नगर में 3 सटोरिया गिरफ्तार, 16 नग स्मार्टफोन जब्त
x
छग

रायपुर। सरस्वती नगर में 3 सटोरिया गिरफ्तार हुआ है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर पास स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. किक्रेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 03 व्यक्ति उपस्थित थे। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू एवं ओंकार सेन उर्फ ओम होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे को चेक करने पर पाया गया कि सटोरियों द्वारा अलग - अलग कंपनियों के 16 नग एंड्रायड एवं की-पेड मोबाईल फोन का सेट-अप तैयार कर ऑन-लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा था एवं साथ ही सटोरियों द्वारा कागज में सट्टे के पैसों का हिसाब-किताब भी लिख जा रहा था।

जिस पर आरोपी राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू एवं ओंकार सेन उर्फ ओम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 16 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये, 02 नग पेन तथा सट्टा के पैसों का हिसाब- किताब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार पिता श्रवण कुमार सेन उम्र 39 साल निवासी कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. शिवचरण सेन उर्फ लालू पिता बोधन राम सेन उम्र 28 साल निवासी शिवानंद नगर तालाब के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।

03. ओंकार सेन उर्फ ओम पिता सनत राम उर्फ संतराम सेन उम्र 28 वर्ष निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी ब्लाक नं-16 म.नं-378 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।

Next Story