छत्तीसगढ़
आरक्षक से मारपीट मामले में महिला सहित 3 अरेस्ट, शादी समारोह में हुआ था विवाद
Nil dhankar
5 April 2023 10:02 AM IST

x
छग
राजनांदगांव। जालाबांधा चौकी क्षेत्र के ग्राम पवनतरा में विवाद की शिकायत पर पहुंचे डायल 112 के जवान के साथ मारपीट की घटना हुई है। घटना में शामिल महिला सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 अप्रैल के दोपहर की है। जानकारी मुताबिक गांव में एक शादी समारोह में डीजे बज रहा था।
इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही डॉयल 112 के जवान सोमनाथ टांडेकर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद राहुल, विजय गायकवाड़, बिरझा बाई ने पुलिस जवान को बीच में न आने की चेतावनी देते ही उससे ही गाली गलौज शुरू कर दी।
Tagsराजनांदगांवराजनांदगांव न्यूज़राजनांदगांव आज की खबरराजनांदगांव छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ राजनांदगांवआरक्षक से मारपीट मामले में महिला सहित 3 अरेस्टशादी समारोहRajnandgaonRajnandgaon NewsRajnandgaon today's newsRajnandgaon ChhattisgarhChhattisgarh Rajnandgaon3 arrests including woman in case of assault on constablewedding ceremony
Next Story





