छत्तीसगढ़

CG में नाबालिग का अपहरण करने वाले 3 गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 July 2024 11:11 PM IST
CG में नाबालिग का अपहरण करने वाले 3 गिरफ्तार
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पुलिस ने नाबालिग बच्चों के अपहरण और यौन शौषण के मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले एक महीने में पुलिस ने अभियान चला कर अलग-अलग जगह से 6 नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया है। खैरागढ़ पुलिस Khairagarh Police समर्थ अभियान चला रही है। जिले के छुईखदान ,खैरागढ़, साल्हेवारा और गातापार थाने में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 6 मामले दर्ज थे। SP ने बताया कि जिले के अलग-अलग थानों से टीम बनाई गई थी। 6 मामलों में पंजाब से एक, वडोदरा से दो और हैदराबाद, ग्वालियर और ओडिशा से नाबालिगों को बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में फिरोजपुर, पंजाब का गुर्जीयान सिंग, छुईंखदान का आदर गोंड और खैरागढ़ का दिनेश वर्मा शामिल है। रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। SP त्रिलोक बंसल ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Next Story