छत्तीसगढ़
युवती की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, रिसोर्ट सील, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Shantanu Roy
20 Jun 2026 6:54 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। थाना सोमनी क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई थाना सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, मामला 18 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से सूचना मिलने के बाद सामने आया, जिसके बाद थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो एवं वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक जांच और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक राय होकर युवती को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जबरन शराब पिलाई और उसकी हालत का फायदा उठाया। इसके बाद मुख्य आरोपी ने व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट मनगटा में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के दौरान युवती को चोटें भी आईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
पुलिस ने इस मामले में धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष), निवासी बुचीभरदा थाना बसंतपुर, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष), निवासी टेड़ेसरा गुड़ीपारा थाना सोमनी तथा घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष), निवासी निकुम बाजारपारा थाना अण्डा जिला दुर्ग शामिल हैं। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए रिसोर्ट को भी सील कर दिया है और अन्य रिसोर्ट संचालकों को सख्त संदेश दिया है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tagsराजनांदगांवसोमनी थानायुवती प्रकरण3 आरोपी गिरफ्तारव्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्टपुलिस कार्रवाईसाइबर सेलदुष्कर्म मामलारिसोर्ट सीलअंकिता शर्माअलेक्जेंडर किरोविनय पम्मारछत्तीसगढ़ पुलिसगंभीर मामलाबीएनएस धाराआरोपी गिरफ्तारRajnandgaonSomni Police Stationyoung woman's case3 accused arrestedWhistling Woods Resortpolice actionCyber Cellrape caseresort sealedAnkita SharmaAlexander KiroVinay PammarChhattisgarh Policeserious caseBNS sectionaccused arrested. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





