छत्तीसगढ़

बाइक से गांजे की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 Jan 2023 8:35 AM IST
बाइक से गांजे की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे 2 अपचारी बालको सहित 3 आरोपियों को पकड़ा है. जब्त गांजे की कीमत 15 हजार है. वही अवैध रूप से गांजा परिवहन में इस्तेमाल 2 बाइकों को भी जब्त किया है. एक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजेश धीवर पिता ईतवारी धीवर उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं 04 लवन बताया।

33वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज छठवां दिन - बलौदाबाजार शहर के गुरुकुल स्कूल एवं चक्रपाणि स्कूल में यातायात नियम जागरूकता के लिए स्लोगन, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया. साथ ही डीके महाविद्यालय के NCC छात्रों द्वारा पंम्पलेट वितरण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई. पलारी एवं लवन में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.


Next Story