छत्तीसगढ़

28 CRPF जवान हुए बीमार, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Nil dhankar
25 March 2022 10:54 AM IST
28 CRPF जवान हुए बीमार, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
x
छग

सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में एक साथ 28 CRPF जवानों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार CRPF की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुराने सरसों के तेल से बने भोजन करने के बाद जवानों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कमांडेंट राजेश यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

Next Story