छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंची कोविशील्ड की 28 बॉक्स, आज छत्तीसगढ़ को मिले 3.27 लाख से अधिक डोज वैक्सीन

Admin2
28 July 2021 5:56 PM IST
रायपुर पहुंची कोविशील्ड की 28 बॉक्स, आज छत्तीसगढ़ को मिले 3.27 लाख से अधिक डोज वैक्सीन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ को कोविशील्ड वैक्सीन की बुधवार को बड़ी खेप मिली है। मुंबई से पहुंची फ्लाइट संख्या 6ई-5733 से वैक्सीन रायपुर पहुंची है। यह जानकारी रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। उन्होंने बताया कि 28 बॉक्स एयरपोर्ट में उतारे गए। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. भगत ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ को 3.27 लाख से अधिक डोज कोविशील्ड वैक्सीन के मिले हैं। गुरुवार को भी वैक्सीन रायपुर पहुंचनी थी,लेकिन आज एक साथ सप्लाई कर दी गई है। आगे 4 अगस्त को कोवैक्सीन मिलने की संभावना है।

Next Story