छत्तीसगढ़

सगाई समारोह का खाना खाकर बीमार पड़े 27 ग्रामीण, फूड पॉइजनिंग की शिकायत

Nil dhankar
30 April 2023 5:25 PM IST
सगाई समारोह का खाना खाकर बीमार पड़े 27 ग्रामीण, फूड पॉइजनिंग की शिकायत
x
छग

नारायणपुर। सगाई समारोह में गए 27 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को बेनूर उप स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, बेनूर क्षेत्र के कुल्हाड़गांव से ग्रामीण सगाई समारोह में गए थे. कोंडागांव जिले के उरन्दी बेड़ा समारोह में भोजन करने के बाद उल्टी दस्त शुरू हो गई. वहीं घटना की जानकारी के बाद नारायणपुर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित 45 स्वास्थ्य अमला गांव की ओर रवाना हुआ. सभी का इलाज जारी है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story