छत्तीसगढ़

कर्नाटक में फंसे छग के 26 मजदूर, बंधक बनाने का आरोप

Nilmani Pal
13 Dec 2024 4:59 PM IST
कर्नाटक में फंसे छग के 26 मजदूर, बंधक बनाने का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मजदूरों को दूसरे राज्यों में बंधक बनाकर काम कराने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में मोहला-मानपुर के 36 मजदूरों को महाराष्ट्र से छुड़ाया गया था. अब फिर से इसी जिले के 26 ग्रामीण मजदूरों को कर्नाटक में बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है. मजदूरों ने एक वीडियो बनाकर अपने गांव वालों को भेजकर मदद की गुहार लगाई है.

नक्सल प्रभावित और आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर जिले के ग्राम हालमकोड़ों और मोहगांव के 26 ग्रामीण, जिनमें 15 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं, कर्नाटक के बेलहोंगल क्षेत्र में बंधक बनाए गए हैं. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के निवासी तथाकथित ठेकेदार उद्धव श्री किशन तिडके इन मजदूरों को मजदूरी के नाम पर लेकर गया था.

मामले पर मोहला-मानपुर की कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने कहा कि कर्नाटक में बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Next Story