छत्तीसगढ़
26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने बताई सरकार की नीति की सफलता
Shantanu Roy
7 April 2025 9:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले में 26 हार्डकोर नक्सलियों के आत्मसमर्पण को सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है और यह आत्मसमर्पण उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सफलता में नियद नेल्ला नार योजना और जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान का विशेष योगदान है।
नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है। हमारी सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 से प्रभावित होकर आज दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष 26 हार्डकोर नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना स्वागतेय है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 7, 2025
इस महत्वपूर्ण सफलता में नियद नेल्ला…
इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों को सहृदय अभिनंदन देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लाल आतंक प्रभावित गांवों को नक्सलमुक्त होने पर एक करोड़ रुपए देने की घोषणा के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के पूर्ण खात्मे का लक्ष्य तय है, और हम उस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
Tagsनक्सलियों का आत्मसमर्पणआत्मसमर्पण नीति 2025लोन वर्राटू अभियानदंतेवाड़ा नक्सलमुक्तनक्सलवाद का खात्मामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायसुरक्षा बलों की सफलतानियद नेल्ला नार योजनाअमित शाह की घोषणाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्पSurrender of NaxalitesSurrender Policy 2025Lon Varratu CampaignDantewada Naxal MuktEnd of NaxalismChief Minister Vishnudev SaiSuccess of Security ForcesNiyada Nella Nar SchemeAmit Shah's AnnouncementPrime Minister Narendra Modi's Resolutionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





