छत्तीसगढ़

ढ़ाई सौ भाजपाई कांग्रेस में शामिल, विधायक ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Nilmani Pal
9 Aug 2023 11:28 AM IST
ढ़ाई सौ भाजपाई कांग्रेस में शामिल, विधायक ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत
x
छग

जशपुर। इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसके ​अलावा नेताओं को दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।

इसी बीच जशपुर में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। एक साथ 250 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक विनय भगत ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद कार्यक्रम में रहे।

Next Story