छत्तीसगढ़

25 महिला और 70 पुरुष ने निकाली साइकिल रैली, 3000 किमी करेंगे सफर

Nil dhankar
16 Oct 2021 4:35 PM IST
25 महिला और 70 पुरुष ने निकाली साइकिल रैली, 3000 किमी करेंगे सफर
x

रायपुर। भारत बंग्लादेश सदभावना सायकल रैली की अगुवानी रायपुर क्षेत्र पद्मशाली समाज रायपुर छग द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर को संध्या 5.30 बजे रायपुर प्रस्थान करेगी। सायकल रैली का स्वागत शाम 5.30 बजे इंडोर स्टेडियम धरना स्थल बूढ़ातालाब के पास पद्मशाली समाज एवं अन्य नेतागण के द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिसका रुट टाटीबंध से रायपुर चौक से सुन्दर नगर, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती होते हुए बूढ़ापारा , धरना स्थल पर स्वागत सम्मान किया जायेगा। जिसका उदेश्य भारतीय स्वतंत्रता के अमृत उत्सव 75 व एक दिवसीय 3000 किमी सायकल यात्रा एवं बंगला देश मुक्ति की स्वर्ण जयंती का कार्यक्रम महाराष्ट्र के अहमद नगर से निकल चुकी है. जिसमे उनकी कुचल संख्या 25 महिला और 70 पुरुष है. यह यात्रा महाराष्ट्र से छग से ओडिशा से मध्य्रपदेश से झारखंड से बिहार होते हुए बंग्लादेश नवाखाली में रैली समाप्त होगी। यह जानकारी रायपुर क्षेत्र पद्मशाली समाज रायपुर के अध्यक्ष गोपाल परसवार द्वारा दी गई गई.


Next Story