छत्तीसगढ़

वन अफसरों पर लगा 25 हजार का जुर्माना, आरटीआई के तहत नहीं दी जानकारी

Nil dhankar
22 Jun 2023 2:59 PM IST
वन अफसरों पर लगा 25 हजार का जुर्माना, आरटीआई के तहत नहीं दी जानकारी
x
छग

मनेन्द्रगढ़। वन विभाग के अधिकारियों को आरटीई का मजाक बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, मनेन्द्रगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने आरटीआई लगाया था। जानकारी न देने पर वन अधिकारियों पर जुर्माना लगा है।मिली जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने वन विभाग के अधिकारियों से कैम्पा मद के कार्यों और भुगतान को लेकर जानकारी मांगी थी।

इसका जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल को मामले की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के वन परिक्षेत्राधिकारी कुवांरपुर, बहरासी, जनकपुर, बिहारपुर, मनेंद्रगढ़ पर 25 - 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस कार्यवाही के बाद से सूचना का अधिकार अधिनियम की अनदेखी करने वाले अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं राज्य सूचना आयुक्त 30 दिनों के अंदर जानकारी देने का निर्देश दिया है।


Next Story